मुखपृष्ठ  |  कहानीकविता | कार्टून कार्यशालाकैशोर्यचित्र-लेख |  दृष्टिकोणनृत्यनिबन्धदेस-परदेसपरिवार | फीचर | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल धर्मरसोईलेखकव्यक्तित्वव्यंग्यविविधा |  विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन स्वास्थ्य |
साहित्य कोष | समाचार |

 

 Home | Samachar | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | FeedbackContact | Share this Page!

 Click & Connect : Prepaid International Calling Cards 

 

 

छोटा चूहा

छोटा चूहा
नरम नरम सा
भूरा भूरा

रेशम के धागों से जैसे
बुना हुआ सा

मोती सी चमकीली आंखें
इसने मुझको काट लिया था

शायद वो यह भूल गया था
यह भी तो
मेरे कमरे में ही
रहता है

मेरी ही गुडियों के कपडे
और किताबें -
जातक कथा वेताल पचीसी
' पश्चिम की लोक कथाएं
खा खा कर यह बडा हुआ है
और अभी भी विश्वकोष के
शब्दकोष के पन्नों को
कुतरा करता है
इसी तरह पला करता है

मेरी नीली साडी क़ा कोना काटा है
नये ट्राउजर्स थे मेरे छेद कर दिया
मेरी नारंगी चुन्नी को
काट खा गया
ना जाने किस रोज शरारे की बारी है ?

जाने दो इतना छोटा है
माफ कर दिया

तन का जब इतना छोटा है
कहां इसे होगा दिमाग
कि याद रख सके
कौन कहां किसकी चीजे हैं

केवल अपना पेट पालना
सीख लिया है
लेकिन यह भी क्या कम है सुंदर लगता है

मेरे लाल गलीचे पर
घूमा करता है


घूम घूम कर मेरे बहुत उदास दिनों में
एकाकीपन का एहसास
हरा करता है

- पूर्णिमा वर्मन
मई 8, 2000

Top  

           

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल |  धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन साहित्य कोष | समाचार|
प्रतिक्रिया पढ़ें! |                         प्रतिक्रिया लिखें!

Home | Samachar | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | FeedbackContact

(c) HindiNest.com 1999-2007– All Rights Reserved. A Boloji.com Website
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : manisha@hindinest.com