![]() |
मुखपृष्ठ | कहानी | कविता | कार्टून | कार्यशाला | कैशोर्य | चित्र-लेख | दृष्टिकोण | नृत्य | निबन्ध | देस-परदेस | परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया | भक्ति-काल धर्म | रसोई | लेखक | व्यक्तित्व | व्यंग्य | विविधा | विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन | स्वास्थ्य
|
|
Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | Feedback | Contact | Share this Page! |
|
|
|
प्रिय बच्चों,
यही ना। देखा है ना इसे। आओ अब इसके बारे में तुम्हें विस्तार से बताऊं। जैसा कि तुमने भी देखा होगा इसका आकार लगभग मैना जैसा होता है। इसका रंग हलका भूरा होता है और परों और पूँछ पर काली-सफेद जेब्रा जैसी धारियाँ होती हैं। पंखे के आकार की सर पर कलंगी जिसे हम क्रेस्ट कहते हैं, होती है। इस पक्षी में नर और मादा देखने में एक से ही होते हैं। इसकी फोरसेप यानी चिमटी जैसी जरा सी खुली लम्बी पतली चोंच हलकी सी मुडी हुई होती है, जिससे कि इसे कीडे पकडने में आसानी रहती है। इसे तुम अकेला या अपने साथी के साथ सदा ज़मीन पर ही चुगता पाओगे। कई बच्चे इसे वुडपैकर यानि कठफोडवा समझने की गलती करते हैं। यह हुप्पो पूरे भारत में पाया जाता है। इसे आपका गार्डन, बैकयार्ड और हरी घास के मैदान पसंद आते हैं, इसे शहरों, गाँवों में और हमारे आस-पास ही रहना अच्छा लगता है। इसकी उडानें छोटी होती हैं, और कई बार यह फुदक-फुदक कर दौड क़र भी काम चला लेता है। जब यह मिट्टी खोद कर कीडे चुनता है तब इसकी पंखेनुमा क्रेस्ट बंद रहती है, बाकि वक्त वह इसे खोलता-समेटता रहता है। यही इसकी खूबसूरती है। इसकी आवाज बडी अच्छी और सुरीली होती है जो कि इसके नाम से मिलती है, दरअसल इस आवाज से ही इसका नाम हूप्पो पडा होगा। यह हू-पो या हू-पो-पो की लगातार आवाज निकालता है और अकसर कुछ पलों के अन्तर से पाँच मिनट तक यह आवाज क़रता रहता है। इसका भोजन कीडे और उनके अण्डे और लार्वा-प्यूपा होते हैं। इसलिए हम कह सकते हैं कि यह किसानों का मित्र होता है। यह बसंत में यानि फरवरी से अप्रेल माह में घोंसला बनाता है। इसके घोंसले बस यूं ही कभी पेड क़े खोखले कोटर में या किसी पुरानी इमारत की दीवारों, छतों के होल्स में बने होते हैं। यह घोंसला बनाने में कोई खास मेहनत नहीं करता बस तिनकों, कूडे-क़रकट से अपना घोंसला बनाता है। इसका घोंसला गन्दगी और बदबू से भरा होता है। इसके अण्डे सफेद होते हैं और मादा हूप्पो एक बार में 5 या 6 अण्डे देती है। नर और मादा दोनों मिलकर बच्चों को पालते हैं, उन्हें भोजन लाकर खिलाते हैं और शत्रुओं से रक्षा करते हैं। तो कैसा लगा हूप्पो के बारे में जानना? अगर तुम्हें अपने आंगन में कोई नई चिडिया दिखे तो आप उसके बारे में मुझसे पूछना, मैं आपको उसके बारे में पूरी जानकारी दूंगा। अगली बार एक और पक्षी के बारे में आपको बताउंगा।
तुम्हारा
मनोज अंकल
|
|
||
|
मुखपृष्ठ | कहानी | कविता | कार्टून | कार्यशाला | कैशोर्य | चित्र-लेख | दृष्टिकोण | नृत्य | निबन्ध | देस-परदेस | परिवार | बच्चों की दुनिया | भक्ति-काल धर्म | रसोई | लेखक | व्यक्तित्व | व्यंग्य | विविधा | विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन | साहित्य कोष |प्रतिक्रिया पढ़ें! | प्रतिक्रिया लिखें! |
|
Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | Feedback | Contact |
|
(c) HindiNest.com
1999-2012 All Rights Reserved. A
Boloji.com Website |