मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन स्वास्थ्य |
साहित्य कोष | समाचार |

 

 Home | Samachar | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | FeedbackContact | Share this Page!

 Click & Connect : Prepaid International Calling Cards 

You can search the entire site of HindiNest.com and also pages from the Web

Google
 

 

कालिन्दी
रिक्शों के हुजूम में मेरा रिक्शा भी बहुत धीरे ही सही मगर आगे बढता जा रहा है भीड तनी है कि पैदल चलो तो कंधे छिलेंरिक्शे भी आपस में उलझ रहे हैंअब तो यहां भीड र बढ ग़ई है मैं फिर लौट रहा हूँ वहांउस एक गली में, जिसकी पहचान उसमें रहने वाली उन कुछ औरतों से थी..और शायद अब भी है जिनके सर्वसुलभ जिस्मों की महक हवाओं में सूंघ कर न जाने कहां - कहां से लोग आते थेसामान लाद कर मुम्बई आए ट्रक ड्राईवर सुदूर प्रदेशों से रोजी की तलाश में परिवारों को पीछे छोड ए मजदूर, कामगार निचले तबके के अपनी औरतों से उकताए लोग यह गली हमेशा अनजाने चेहरों के हूजूम से घिरी रहती थीये चेहरे तरह - तरह का शोर मचाया करते थेसमय कोई भी तय नहीं था हर वक्त एक भूख में बिलबिलाते चेहरे

मुझे जहां जाना था वह एक तीन मंजिला पीली इमारत थीढहती हुई सीजिसके छज्जे लटके हुए थे अनैतिकता वहां खुले सर घूमती थीतरह - तरह के गलत - सही कामों में - मुब्तिला वहां बहुत से परिवार थेअवैध शराब बेचने वालेबहुत निचले तबके के स्मगलर नशीली दवाओं का धन्धा करने वाले फिल्मों में एक्स्ट्रा का काम करने वाले, आर्केस्ट्रा और बार में नाचने वाली लडक़ियांऐसी कुछ औरतें जो खुल कर शरीर का धन्धा करती थींकुछ ऐसी जो चुपचाप - चुपचाप अपने बच्चों से छिप कर, पति या पिता की सहमति से दैहिक सुख के बदले में घर का खर्चा चला रही थींबहुत कम कीमत परआह! इतनी कम कि !  

ऐसी पीली इमारतों की एक श्रृंखला थीपीली इमारतों के आगे दलाल(जो अकसर उनके पति या प्रेमी हुआ करते थे) और ग्राहक वहां की औरतों के जिस्म भाव ताव करतेगहरे - अंधरे कमरेसीलन और बदबुओं से गंधाते ग्राहकों की प्रतीक्षा में
उन पीले घरों की परछांइयों में एक आतंक और डर भी थरथराता थाकई बार वहां चाकू चल जाते बलात्कार होते

कभी - कभी मैं हैरान होता हूँ, यह सोच कर कि वह एकदम सही माहौल था जो मुझे नशीली दवाओं का आदी बना सकता थाया फिर मैं किसी 'पैडिफिलिस' यानि बच्चों का यौनशोषण करने वाले आदमी या औरत के हाथों रबर के गुड्डे की तरह तोड - मरोड दिया जा सकता था पूरी गुंजाइश थी उस माहौल में कि दुरगा जैसी कामुक औरत मुझे फुसला लेती या डेविड के गोद में बिठाने वाले खेल मुझे बरबाद कर देतेउस चाल के और बच्चों जैसा ही कोमल शिकार था मैं भीउस जगह के घातों - प्रतिघातों के प्रति सदा छठी इन्द्रीय जाग्रत रखे हुए 'जमना' मुझे आगाह करती रहती थी इसके पास मत जा,उसके साथ बात नहीं...इसके कमरे गया तो देखना....उसके साथ खेला तो फिर भी मैं इन भयावह कल्पनाओं में जीने लगता हूं कि ऐसा हुआ होता तो...क्या होता ? मुझे अजीब का पीडादायक सुख मिलता है इन कल्पनाओं मेंमैं अपने अंतस के खाज भरे कोने खुजला कर लहुलुहान कर लिया करता हूंमीठा दर्द और मीठा सुख

'कश्टमर' शब्द उस गली के हमउम्र बच्चों के बीच एक डरावना शब्द था। एक पिशाच जो औरतों का गला दबाया करता था। औरतें उसकी गिरफ्त में कराहतीं थीं। एक पिशाच जिसके न आने से -- कभी कटोरदान में रोटी कम पड ज़ाती थीं या फिर बचती तो सब्जी या शोरबे के बिना ही खानी होती थीं। किवदंतियां जुडी थीं इस शब्द से। पहली बार जब यह कान में पडा तो मेरे अलावा बाकि बच्चों को कुछ भी अटपटा नहीं लगा। हम सब बच्चे रात को साढे दस बजे बिल्डिंग की बालकनी में खेल रहे थे। तभी ऊपर आकर छोटू दलाल बोला था -- स्साले रण्डीखाने की औलादों ये कोई खेलने का टैम है। तुम पर तो अफीम भी अब असर नहीं करती। जाओ जाकर सो जाओ। कश्टमरों का टैम है ये।

मैं ने 'कश्टमर' कभी नहीं देखा थाएक बार मैं स्कूल से लौटा तो देखा वो किसी आदमी को जल्दी - जल्दी कमरे से धकेल रही थीमैं ने पूछा, '' ये ही कश्टमर था क्या ?'' वह फटी हुई आंखों से मुझे देखती रही और बिना खाना दिए बिस्तर पर धम्म गिर गईमैं शाम तक भूखा बैठा रहा उसके संदूक में रखे पुराने एलबम में पीली पडी हुई तस्वीरें देखता रहासारे चेहरे अजनबीएक तस्वीर में कुछ औरतें थीं, उनमें से एक उसकी मां थीएक फटा चित्र था जिसमें वह थी दूसरे की आधी बांह ही दिख रही थी 

वह इस गली की सारी औरतों से अलग थीऐसी जो जिन्दगी अपनी तरह से, अपनी शर्त पर जीती हैंचाहे वह गलत हो कि सही ऐसे में अनपढ होना कोई मायने नहीं रखता बचपन में भी उसका ऐसा कडक़ होना मुझे खुशी देता थावह सबके सामने चुप्पी सी रहती अकेले में बहुत बातें करतीवह अपने डर बांटती जिन्हें मैं बहादुर बच्चे की तरह दूर करने की कोशिश करतावह झगडती अपनी रोजमर्रा की जरूरतों सेतरह - तरह के काम पकडती छोडती कभी कपडा धोने का साबुन घर -  घर बेचती कभी साडियों के फाल लगाती रात रात तकया मालिश करती औरतों की

जिन्दगी को दी अपनी संपूर्णता का मोल वह नहीं जानती थीउसकी नुची - कुतरी हुई संपूर्णता का अहसास उसे तभी होता था जब वह नोची या कुतरी जा रही होती थीजिन्दगी के साबुत टुकडे क़ा नोचे - कुतरे जाने का सिलसिला कब शुरू हुआ , यह उसकी याददाश्त में धुंधला पड चुका है
अब वह बिस्तर पर पडी है मैं उससे रू - ब - रू हूंवह मुझसे आंख नहीं मिलाती मैं अपने मन की खोह में घुस कर खुदाई करके इस औरत से अपने अटूट सम्बन्ध की जड ख़ोज रहा हूंमैं खिडक़ी से बाहर देखता हूं लगातार, बूढे पेड बेचैनियों में अपनी डालियां हिला रहे हैंधूल और धुंए से उनकी पत्तियों का हरा रंग सलेटी हो गया हैजडें सडक़ का कोलतार फोड कर बाहर आकर सांस लेना चाहती हैं, भीतर नमी नहीं है, न लवण हैंप्यासी सी रेत हैअटपटी हालत में हैं पेड, इस हैरानी में कि वे यहां कैसे पहुंचे? उन्होंने जब बीज में से सर उठाया था तब यहां एक जंगल का मुहाना थाअब यहां भीड है आस - पास भरे पूरे बाजार हैं और हैं गलियों के गुंजल

आस - पास की महक से बुरी तरह उकताया - सा मैं उसे देखता हूं उसकी कुतरी हुई संपूर्णता के साथ उसकी जिजीविषा उसके माथे पर जल - बुझ रही है

यह औरत जीवंत थी मेरे सपनों मेंमेरे बचपन मेंइसकी और मेरी उम्र में महज पन्द्रह सालों का फर्क हैमेरे बचपन में यह भी किशोरी थी स्कूल का रास्ता उसकी बातों से महकता मेरा बस्ता थामे वह दो मील चलती थी

मैं उससे कहता कि चाल के और बच्चों की मैं भी वहीं पास के सरकारी स्कूल में पढूंग़ा इतना चलना नहीं पडेग़ा

'' तू अलग है उन सब से। और देख मैं भी।''

भीड र धुंए से भरा रास्ताआगे चल कर जंगली फूलों से भरा जंगल बन जाताउसकी बातों से वह रास्ता मजेदार हो जाता थास्कूल की गली आने से पहले ही वह पलट जातीमैं चीखतास्कूल के गेट तक चलो वह गुर्रा कर मना कर देती, ''मुझे और काम नहीं है क्या?'' उसका मुलायम चेहरा रूखा हो जाता

मैं पूरे बचपन इस औरत का मुरीद रहानायलोन की सस्ती साडी और सूती सलवार - कुरते में भी परी लगती उसका सांवला रंग, घुंघराले बाल, बडी ंखों के नीचे के स्याह घेरे, उसकी मांसल पीठ, उघडे पैर और गले की उभरी हड्डी सब कुछ

मुझे इस पर बहुत गुस्सा आने लगा था बाद मेंमुझे स्कूल छोडक़र पता नहीं कहां जाया करती थी वहउसने साबुन बेचना, वेश्याओं की मालिश करना बन्द कर दिया था स्कूल से लौटता तो वह कभी कमरे पर नहीं मिलतीशाम को वह मेरी चीख - पुकार सुनती और अपनी मुस्कानों से मेरे बचकाने गुस्से के खारेपन को सोखती जाती पाव और दूध का कप पकडा कर मुझे प्यार से देखतीवह बहुत खुश रहने लगी थी 

पन्द्रह साल का होने तक तो मैं बहुत कुछ बल्कि सब कुछ समझने लगा थाअंग्रेजी स्कूल और यह परिवेश मेरे भीतर विषमता की एक बहुत बडी ख़ाई खोद रहा थामैं घनेरे असमंजस में था मेरे व्यक्तित्व के भीतर पता नहीं क्या बन - बिगड रहा थास्कूल में किसी बच्चे से झगडा होने पर मैं अचानक फाहशा औरतों के मुंह से निकलने वाली भाषा बोलने लगता और फिर पी टी सर के हाथों पिटाई होतीयहां चाल के लडक़ों से एकदम अंग्रेजी बोल पडता तो मजाक बनतावहां नन्स और फादरयहांपेटीकोट में घूमती औरतेंदूसरी मंजिल में उसके कमरे तक पहुंचने वाली, पेशाब की मंद गंध वाली सीढियों के बीच ही  देह और उसके गुह्य रहस्यों को लेकर नित नई कक्षा लगी होती कामुक आवाजों, गंधों और गालियों से कमोबेश मैं सुन्न हो चला था 

एक दिन हम दोनों  लेटे - लेटे हल्की रोशनी में डूबे कमरे के कोनों में अंधेरे की बनती बिगडती आकृतियं को घूर रहे थे कि वह बोली

 ''मुझे पता है तेरे मन में बहुत सवाल उठने लगे हैं आजकल।''

''''

''आज तू सारे सवाल पूछ ले जो तेरे मन में उठते हैं।''
मैं बहुत देर चुप रहा फिर एक सवाल जो मेरी आधी आत्मा कुतर चुका था, उसे मैं ने मन के बिल से निकाल फेंका।

''तेरी शादी हुई थी''

''नहीं।''

 ''सच्ची - सच्ची बताऐगी ना।''
''
हं।''
''
खा कसम।''
''
खाई।''

'' मेरी कसम खा।''
''
पागल है क्याकसम कसम है।''
''
तो खा न।''
''
अच्छा तेरी कसम।''
''
तेरी शादी नहीं हुई फिर मैंकहां से कैसे आया।''

''वैसे ही जैसे और इन्सान आते हैं।''

''फिर मैं कोई कश्टमर की औलाद हूं''

'' वो सच नहीं है।नहीं।

'' तूने सच बताने की कसम खाई है।''

''तू नहीं समझेगा।''

''मैं सब समझता हूं।''

''नहीं समझता।''

''तू बताएगी नहीं पता था।कसम खा के भी पलटेगी।''

'' सच। तेरा बाप है। उसका नाम भी है तेरे स्कूल के रजिस्टर में। उसने छोड दिया मुझे।अब उसकी बात की तो देखना। ये अंग्रेजी स्कूल में पढ क़र तू कैसे - कैसे सवाल करता है रे। यहीं के सरकारी स्कूल में पढता तो सवाल नहीं करता। चुपचाप समझने की कोशिश करता।''

 

सच जानने के बाद तो वह फिल्मों में एक्स्ट्राज क़ा काम करने वाली लडक़ियों, वेश्याओं, दलालों और ऑर्केस्ट्रा और बार में नाचने वाली औरतों वाली उस इमारत से वह निकल भागना चाहता था

''जमना, यहां से कहीं और जाकर रहें।''
''
किराया कहां से देंगे ?''

''इसका कहां से देती है ? इससे छोटा और कच्चा झौंपडा चलेगा पर यह नहीं''

''इसका किराया नहीं देती मैं। ये मेरी मां का कमरा है। खरीदा हुआ।''

''तू तो कहती थी  दूर कहीं रत्नागिरी में तेरा घर है। आम के बाग हैं।''

'' ऐसे ही । वो धन्धेवाली थी। उसने ही ये कोठरी खरीदी थी।रत्नागिरी में तेरे बाप का घर है। ''

''''

'' और तू भी अब।'' उसकी आंखें फिर पथरा गईं और वह बैठे बैठे दीवार पर सर मारने लगी। पहले हल्के हल्के फिर जोर जोर से। मुझे चिढ हुई इस नाटक से।

उस दिन भी मेरे मुंह से 'कश्टमर' शब्द सुनते ही पगला गई थी शरीफ बनती हैगली के और बच्चे दिनरात 'कश्टमर' की बात करते हैं उनको कोई औरत कुछ नहीं कहतीयह है कि नाटक...

तब से मैं ने उसे कुछ भी कहना पूछना छोड दिया। मुझे शक नहीं यकीन था वह मुझे स्कूल छोड क़र के धन्धा किया करती थी। अगर नहीं करती तो मेरे अंग्रेजी स्कूल की फीस कहां से लाती। रात को परियों की कहानियां सुनाते हुए जरूर उसे अफीम चटाती थी। उसका बटुआ हमेशा दस दस के नोटों से भरा रहता था। एक पासबुक भी रखती थी वह।
एक दिन मैं स्कूल के रास्ते में से ही लौट आया। पीली इमारत के सामने बने एक सस्ते होटल की टेबल पर बस्ता लेकर बैठा रहा। मैं ने देखा वो साडी पहने थी। बाल खोले थे, उनमें सेवन्ती के फूल थे। हाथ में पर्स। कहां जाती है यह, आज देखना ही होगा। आज अपने सारे भरम तोड क़र विषमता के चौडे पाटों के सिरों पर रखे अपने पैरों को आज छोड देगा और इस बजबजाती खाई में गिर ही जाऐगा।
बस्ता वहीं भूल मैं उसके पीछे लग गया। गलियां दर गलियां। चौक और मोड। क़ुछ कच्चे रास्ते और रेल की लाईनें। फिर नौ - पन्द्रह की लोकल। मैं भी बिना टिकट चढ ग़या भीड में।मुझे लगा उसने मुझे चढते हुए देखा, पर उसने मुंह फेर लिया। मैं एक मोटे आदमी के पीछे छिप गया। जहां वो उतरी उतर गया। वह फिर चल पडी, एक चौडी सडक़ के फुटपाथ परमैं खीज रहा था कितना और चलेगी ? अचानक वह एक चर्च जैसी इमारत में घुस गई। जब सिक्योरिटी वाला एक आदमी का पास देख रहा थावह विकेट गेट से चुपचाप भीतर चला गया। बडा सा हरा भरा बगीचा सामने पीले - लाल पत्थरों वाली बहुत बडी इमारत थी। बडे - बडे ख़म्भे। बडी मेहराबों वाले, बडे दरवाजे। सब कुछ बडा और खुला। साफ और खुश्बूदार हवा। सबकुछ भूल कर मेरा मन खुश हो गया। उस बदबूदार नर्क के सामने यह बहुत सुन्दर एक स्वर्ग था। मैं इस स्वर्ग का और सुख लेता कि वह इस खुली खुली इमारत के गलियारों में घुस गई।जहां बडे बडे हॉल थे। सफेद पोश आदमी। साफ सुन्दर औरतें और पढने वाले लडक़े - लडक़ियां आ - जा रहे थे। क्या यहां नौकरी करती है वह ? या उसका कोई सगेवाला!

वह गलियारे के एक हॉल में दाखिल हुई फिर तुरन्त पलट आईवह सफेद खंभे के पीछे छिप गया वह मुड क़र उसी खंभे की तरफ आ रही थी ''क्या उसने देख लिया ?''मेरा  दिल गले तक उछल आयादौड - दौड क़र,चल - चल कर वैसे भी मेरी सांसे काबू में ही नहीं आ रही थींउसकी परछांई दिखी लगा वह हल्की उदास मगर बहुत शांत थीखंभे के जरा पहले उसने एक बडा दरवाजा धकेला और अन्दर चली गईमैं ने चैन की सांस ली और खंभे के पीछे से निकल आयाअब मैं वहां एकदम अकेला खडा था, हवा में उडते पत्तों और ठण्डे सन्नाटों के बीचमैं ने चारों तरफ नजर डालीगलियारे के दोनों तरफ चित्र टंगे थेबडे अजीबहरी गाय और जामुनी पहाड ख़ेतों में झुके हुए अधनंगे, हडियल आदमी - औरतों के झुण्ड पेडं में उगे लाल फलों पर कुछ रोते कुछ हंसते चेहरेकैसे चित्र हैं ये बडे भद्दे और डरावनेतभी बहुत से पैरों की धपड - धपड अाहटें सुनाई दींकुछ खिलखिलाहटें और बातेंमैं गलियारे के एक खुले हिस्से से बगीचे में कूद गया 

उसे दरवाजे में भीतर घुसे पन्द्रह मिनट से ज्यादा हो गए थेमैं लगातार उस दरवाजे पर नजर टिकाए रहाअचानक एक डर पेट में गङ्ढा बनाने लगा पेट में हल्का - हल्का  कंपन हुआ जो आतंक का पूर्वाभास होता हैवह इन गलियारों और बडे - बडे क़मरों में खो गई तो मैं क्या करुंगा ? वह बेखबर घर जाऐगी और उसे ढूंढेगी और मैं  इस एकदम अजनबी इलाके में खो जाऊंगालौटने का रास्ताट्रेनका स्टेशन का  कुछ भी नहीं पता था मुझेमैं तो घाटकोपर के आगे कभी आया ही नहींमगर कल तो वह वापस आऐगी वह अगर नौकरी करती है यहांअगर नहीं करती हो और बस आज किसी काम से आई हो तो क्या करुंगा ? मुझे लगा पन्द्रह साल का होकर भी बच्चे का बच्चा ही रह गयालगा चाल के बच्चे जो चिढाते हैं वह सही हैकि मैं दूध पीता बच्चा हूँ, उसके पल्ले से चिपका रहता हूं अब मेरी हथेलियों में पसीना चिपचिपा रहा था भूख पेट जला रही थीआंखों में आंसुओं के कण किरकिरा रहे थेभीषण असुरक्षा से मन में भर गई एक इच्छा हुई कि गेट के पास बैठे चपडासी से जमुना बाईजमुना बाई सलुंके के बारे में पूछेपर अगर उसने मुझे पकड लियाऔर पूछा 'अन्दर कैसे घुसा' तो ?

 

मैं सहमा हुआ गलियारे के साथ - साथ नीचे घास पर चलता रहाआगे गलियारा बन्द हो गयाखिडक़ियां शुरू हो गयीं एक के बाद एक, कई - कई मैं हर खिडक़ी के नीचे बने एक पतले चबूतरे पर चढ - उतर कर खिडक़ी - दर - खिडक़ी झांकता हुआ सरकने लगा कहीं परदे तो कहीं नहींकहीं अन्दर बडे क़मरों में हर दीवार पर चित्र ही चित्र और चित्र बनाते लडक़े - लडक़ीकहीं छोटी - बडी मूर्तियां तो कहीं लोहे और लकडी क़ी अजीब सी आकृतियां बनाते लोगबडी - बडी लाइटें और कैमरे भीतर दुबका आतंक अब उत्सुकता में बदल रहा था एक उम्मीद जागी थी कि अब मैं उसे खोज लूंगा एक खिडक़ी में मैं ठिठक गयाकमरा खाली था, परदा खुला थादीवारों पर नंगे मर्द और औरतों के चित्र लगे थेजवान भी और बूढे और बहुत बूढे नंगे मर्द और औरतें मैं बुरी तरह अचकचा गयातब तक मैं ने नंगी औरतों वाली किताबें देख ली थींचाल में वो हर कहीं मिलेंगी सफेद, सुन्दर, नंगी - कामुक औरतें तब मुझे लगा क्या बकवास है