मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 

 Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!



 

 

 

अंतरिक्ष में कल्पना

कल्पना से ही शुरु होती है यात्रा
चाहे छोटे से करनाल की
छोटी सी लड़की की हो
या यूरी गैगरिन की हो।

छोटी सी लड़की पाकर संस्कार
माता पिता से सुनीति में
टैगोर बाल निकेतन से शिक्षा
अपना दीप आप है बनती
कल्पना से ही उपजते हैं सपने
जिनमें टाटा की उड़ाने हों
छोटे से विमान में
‘टाइगर मॅथ’ ‘टाइगर मॅथ’

विशाल देश की विकासशील लड़की
भूर्भुवः सुनती
कल्पना में अंतरिक्ष बुनती
व्योम रथ व्योम रथ
जब है नजर साथियों की रोटी पर
कल्पना की संजय–सी दृष्टि जाती
क्षितिज पार नई दुनिया पर
अग्नि पथ अग्नि पथ
व्योम रथ व्योम रथ
दृढ़ है संकल्प
नासा ही विकल्प
जीतकर दसों दिशा
आरुढ़ हो व्योम रथ
चढ़ती है अग्नि पथ
कल्पना एस्ट्रोनाट
जब तैरती आकाश में कल्पना
उमड़ता है प्यार माता भूमि पर
पृथ्वी पुत्री का
वसुधैव कुटुंबकम वसुधैव कुटुंबकम

भूर्भुवः सुवः सविता का
कर्म हेतु करती है वरण
भारत की बेटी कल्पना
पृथ्वी दुखी
पुत्रों के अतिभोग से
करते करते सेवा
शस्य श्यामला माँ की
कल्पना होती
अंतरिक्ष में समाहित
दमकती नक्षत्र सी
अंतरिक्ष में जीवन्त।
 

-एयर वाइस मार्शल विश्वमोहन तिवारी  

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com