मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 

 Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!



 

 

आशुतोष दुबे की कविताएँ
असहमत
सहमत समवेत के बीच
एक असहमत आवाज़
नक्कारखाने में
अनसुनी रह जाने के बावजू.द
एक असहमत आवाज़
अकेले रह जाने
और धमकाये जाने के बाद भी
अपनी जगह थमी हुई
एक असहमत आवाज़
सहमत क्लान्ति के मलबे से
उठाती हुई सिर
इस छोर से उस छोर तक
तनी हुई प्रत्यंचा सी
निष्काम, अचल, अविजित, निर्भय
अंततः वही रहेगी प्रतीक्षा में
उसीकी प्रतीक्षा रहेगी अन्ततः


   
 
        

तब 
जब बहुत सारे गलत लोग 
सड़कों पर थे 
तो कुछ सही लोग 
घरों में बैठे 
टीवी पर उन्हें देख रहे थे 

जब कोहराम थमा
जब कोहराम थमा
तो सही लोग
घरों से निकल
टी वी पर आ गए
पर तब उन्हें कौन देखता !


-आशुतोष दुबे
 

1  2  3
 

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com