मुखपृष्ठ  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | डायरी | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 Home |  Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!

You can search the entire site of HindiNest.com and also pages from the Web

Google
 

 

गीत
एक फसल लिख मेरे नाम
मैं तुमसे और न कुछ
चाहूँ
, बस इतना चाहूँ
शहदीले गीतों की
एक फसल लिख मेरे नाम

तितली के पंखों से
मैं जीता सपने रंगीन
रेशम की कल्पना लिए बुनूं
गीत - पट
, तार महीन
किरनीली जगी सुबह
सपनीली लिख कोई शाम

एक फसल लिख मेरे नाम

गुलमोहर लहक उठें
सुधियों की सरिता के तीर
मन की सब विथियां जहां
मिलने पहुंचे
, हुई अधीर
दर्पीले सांसों के
शर्मीले पल ललित - ललाम
एक फसल लिख मेरे नाम

आंखों के रेतीले
दे अहसास न तू उपहार
मधुर सुरीले सरगम को
कस लेंगे कंटीले तार
कुहरीले मौसम में
बर्फीले मत भेज सलाम
एक फसल लिख मेरे नाम

 

डॉ. निर्मल विनोद

Top

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com