मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 

 Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!

 

दृष्टिविरोध

मेरी दाहिनी आँख ने
मेरी बाई आँख के विरोध में
एक बगावत छेड़ दी है

अब उसका लक्ष्य
मुझे दृष्टि देना नहीं,
बल्कि बाईं आँख का
विरोध करना रह गया है

बाईं ने दूर दृष्टि विकसित कर ली है
समय पर खुदे अक्षरों को नकार
दूरी पर टंगे विज्ञापनी बोर्डों को वह
बड़ी आसानी से पढ़ लेती है

लेकिन दाईं की जिद है कि
वह बस आस पास देखेगी
दूर के ढोल सुहावने जो होते हैं

दोनों कि इस जिद ने
एक अजीब सा माहौल पैदा कर दिया है
मेरे करीब हर किसी की
खाल के भीतर छिपी लकीरें
जिन्हें उन्होंने बेहद चालाकी से छिपाया था
दाहिनी आँख साफ साफ देख लेती हैं

और बाईं है कि अब भी
दूर , बेहद दूर से किसी उस
के आने की आहट
सुनती रहती है
जो कभी था ही नहीं,

मैं दरख्तों को देखती हूँ
तो चिड़िया की आँख दिख जाती है
और समन्दर की लहरों की जगह
बस फेन दीख पड़ता है

लेकिन इतना जरूर हो गया है कि
आज कल मैं वह सब देख लेती हूँ
जो कभी देख भी नहीं पाई
 

रति सक्सेना
7 दिसंबर 2014

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com