मुखपृष्ठ  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | डायरी | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 Home |  Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!

You can search the entire site of HindiNest.com and also pages from the Web

Google
 

चार रसगुल्ले

जब पहुंचे ससुराल में पन्डित रामाधार
साली की इक बात पर हंसे मूसलाधार।
हंसे मूसलाधार जब पंडित रामाधार
साली कहे खिलाइए रसगुल्ले अब चार।

साली की यह बात सुन पंडित रामाधार
पहुंच गये कुछ क्षणों में भीमसेन भंडार।
भीमसेन भंडार से रसगुल्ले ले चार
लौटे फिर ससुराल को पंडित रामाधार।

रसगुल्ले खाकर प्रसन्न हुई साली
पंडित के गालों पर लगादी अधरों की लाली।

पहुंचे घर जब शाम को पंडित रामाधार
पत्नी की इक नज़र ने कर दिया बंटाढार।

ग्रद्धदृष्टि पत्नी की पड़ी जब गालों पर
पसीना आ गया पंडित की पेशानी पर।

बोले डार्लिंग नहीं मेरी कोई गलती है
मेनका तुम्हारी बहन बड़ी नटखट है।

पत्नी बोली मियां तुम्हारी यह हरकत
प्रायश्चित के बिना नहीं छूटोगे हज़रत।

पलट के अभी तुम तुरंत जाओ
भीमसेन भंडार से चार रसगुल्ले लाओ।

– लक्ष्मीनारायण गुप्त

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com