मुखपृष्ठ  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | डायरी | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 Home |  Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!

You can search the entire site of HindiNest.com and also pages from the Web

Google
 

पीड़ा
इतनी पीड़ा है अन्तस में,
विस्मृत हो जाते हैं बन्धन।
पतझड़ पहन चला ये जीवन।।
मार कुण्डली द्वारे बैठा,
विषधर सा निश्चिन्त अंधेरा।
मुझको वह ताने सा देता,
विहंर्सविहंस कर कुटिल सवेरा
इतनी पीर सवँर जाने दो,
मरूस्थल हो जाये मधुबन।
पतझड़ पहन चला ये जीवन।।
अविश्वास हो जाये दिवा से,
हो न यामिनी से समझौता।
मेरे घर प्रायः हो जाये,
नागफनी का पावन न्यौता।।
इतनी पीर उभर जाने दो,
मूक बधिर हो जाये क्रन्दन।
पतझड़ पहन चला ये जीवन।।

– शिवा रमण पाण्डेय
 

आखिर ऎसा क्यों होता है
कितने रूप अभी धरने हैं,
कितने नाम अभी खोने हैं।
पूछ रही हूँ मैं दरपन से,
क्या क्या परिवर्तन होने हैं।।
दरपन जिसमें दुनिया देखी,
स्वप्न सजाये साथ तुम्हारे।
कभी नील झीलों में तैरे,
कभी गगन में पखं पसारे।।
और गगन में उड़ते उड़ते,
अनायास बंट गयी दिशायें।
असम्भव है फिर कहीं मिले हम,
अब केवल परिचय ढोने हैं।।
दरपन जिसमें हमनें अपने,
कैसे कैसे रूप निहारे।
कभी किसी की उंगली थामी,
कभी किसी के केश सवाँरे।।
किन्तु अचानक जाने किससे,
भूल हो गयी दरपन चिटका।
चिटके दरपन में परछाई,
के दो टुकड़े ही होने हैं।।
दरपन जिसमें भीगी आखों,
लेते विदा दिखे दो तारे।
दोनो गुमसुम सोच रहे थे,
हम क्या जीते हम क्या हारे।।
एक अनुत्तर प्रश्न स्वयं से,
आखिर ऐसा क्यों होता है?
अब तक समझ नहीं पाई हूँ,
ये कैसे जादू टोने हैं।।

– शिवा रमण पाण्डेय

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com