मुखपृष्ठ  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | डायरी | साक्षात्कार | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 Home |  Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | FeedbackContact | Share this Page!

You can search the entire site of HindiNest.com and also pages from the Web

Google
 

साहब जी
जो करते हैं गरीबों की बात. ‚
वो इतने अमीर क्यों हैं साहब जी ?
गरीबी–विश्लेषण पर लेते हैं पुरस्कार ‚
वो गरीबों से दूर क्यों हैं साहब जी ?
दूसरी पार्टी में थे‚ तो वे थे खराब‚
हमारी पार्टी में वही अच्छे क्यों है साहब जी ?
घर तो सबको स्वच्छ चाहिये‚
सड़कों पर कचरा फेंकते क्यों हैं साहब जी ?

उनके पास हैं परमाणु हथियार‚
हमारे परीक्षण खतरनाक क्यों हैं साहब जी ?
चीन में चीनी और इराक में इराकी ‚
भारत में मद्रासी–बंगाली क्यों हैं साहब जी ?

बुलंद इमारतों को गढ़ने वाला‚
झोपडों में रहता क्यों है साहब जी ?
पीना तो शान महफिलों की‚
सड़कवाला शराबी क्यों है साहब जी ?

यूँ तो मरतें हैं हर दिन सैकड़ों लोग‚
अल्पसंख्यक की मौत पर बावेला क्यों है साहब जी ?
योग्यता पर आरक्षण का वार‚
योग्यता से बड़ी जाति क्यों है साहब जी ?

आप तो हैं बी ए पास‚
फिर निरूत्तर क्यों हैं साहबजी ?

– सुनील अग्रवाल

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल डायरी | धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  संस्मरण | साक्षात्कार | सृजन साहित्य कोष |
 

(c) HindiNest.com 1999-2021 All Rights Reserved.
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : hindinest@gmail.com