मुखपृष्ठ  |  कहानीकविता | कार्टून कार्यशालाकैशोर्यचित्र-लेख |  दृष्टिकोणनृत्यनिबन्धदेस-परदेसपरिवार | फीचर | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल धर्मरसोईलेखकव्यक्तित्वव्यंग्यविविधा |  विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन स्वास्थ्य |
साहित्य कोष | समाचार |

 

 Home | Samachar | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | FeedbackContact | Share this Page!

 Click & Connect : Prepaid International Calling Cards 

 

 

एक्स-रे व सीटी स्कैन से कैंसर का खतरा

हैम्बर्ग, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। सिर में लगी घातक चोटों, हड्डी टूटने और किसी भी अंदरूनी शारीरिक समस्या के बारे में एक्स-रे व सीटी स्कैन से आसानी से पता चल जाता है, वहीं दूसरी ओर इनसे निकलने वाली घातक किरणें मनुष्य के लिए कैंसर रोग का खतरा पैदा कर देती हैं।

विशेषज्ञों की सलाह है कि एक्स-रे व सीटी स्कैन करवाने से पहले लोगों को इसके बारे में एक बार चिकित्सकों की सलाह अवश्य ले लेनी चाहिए।

समाचार एजेंसी डीपीए ने साल्जगिटर स्थित रेडियेशन प्रोटेक्शन ब्यूरो के हवाले से जानकारी दी कि एक्स-रे के दौरान निकलने वाली किरणें मरीजों को नुकसान भी पहुंचाती हैं। ये किरणें बेहद हानिकारक होती हैं। इनके प्रभाव से कैंसर होने का खतरा बना रहता है।

रुहर विश्वविद्यालय के रेडियोलाजिस्ट क्रिस्टोफ हेयेर ने बताया कि सीटी स्कैन करवाने वाले एक मरीज पर अध्ययन से ज्ञात हुआ कि सीटी स्कैन के दौरान मरीज पर लगभग 2 से 4 मिलीसीवर्ट(किरणों को मापने की इकाई) किरणें पड़ी।

एक्स-रे करवाने वाले मरीज पर 0.03 से 0.1 मिलीसीवर्ट किरणें पड़ी। क्रिस्टोफ हेयेर कहते हैं कि इसका यह अर्थ नहीं है कि एक्स-रे को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। विशेषज्ञों की सलाह है कि गंभीर हालत होने पर भी मरीज को इस संबंध में चिकित्सक की राय लेनी चाहिए। जल्दबाजी में एक्स-रे या फिर सीटी स्कैन करवाने से बचना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Advertise Your Site             Advertise Your Site
 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल |  धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन साहित्य कोष | समाचार|
प्रतिक्रिया पढ़ें! |                         प्रतिक्रिया लिखें!

Home | Samachar | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | FeedbackContact

(c) HindiNest.com 1999-2007? All Rights Reserved. A Boloji.com Website
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : manisha@hindinest.com