Home | Samachar | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | FeedbackContact | Share this Page!

 Click & Connect : Prepaid International Calling Cards 

 
चैनल्स  

मुख पृष्ठ
समाचार
कहानी
कविता
कार्यशाला
कैशोर्य
चित्र-लेख
दृष्टिकोण
नृत्य
निबन्ध
देस-परदेस
परिवार
फीचर
बच्चों की दुनिया
भक्ति-काल धर्म
रसोई
लेखक
व्यक्तित्व
व्यंग्य
विविध
संस्मरण
सृजन
स्वास्
थ्य
साहित्य कोष
 

 

 

 

होली पर कुछ छींटे  

उस रोज अजातशत्रु जी से फोन मिलाया तो उधर से उनकी पत्नी की आवाज थी- हैलो!

-अजातशत्रु जी घर पर हैं क्या? हमने पूछा.

-क्या कहा?

-हमने कहा - अजातशत्रु जी घर पर हैं क्या?

-आपकी बात समझ में नहीं आ रही.

-हमने कहा - आपके शत्रुजी घर पर हैं क्या?

-हां हैं! अभी बुलाय देती हूं. 

                     00000000000000000000

कृष्णकिशोर जी को हमने लिखा था- आपकी पत्रिका के लिए एक कहानी 'चूहेदानी' लिखी है.इसमें आज की व्यवस्था पर करारा व्यंग्य है.मुझे आशा है कहानी आपको पसन्द आएगी.

जवाब आया- आपकी चूहेदानी मिली.हम इसे उपयोग में ला रहे हैं.कुछ चूहेदानियां और भिजवाइयेगा.

 00000000000000000000

कथाबिंब से अरविंद जी का पत्र आया था.लिखा था- हम अपनी पत्रिका का विशेषांक निकालने जा रहे हैं.आपकी एक पूर्वचर्चित रचना 'वनवास' का पुनः उपयोग करना चाहते हैं.कृपया अनुमति भेजें.

हमने लिखा- आप वनवास ले रहे हैं यह जान कर अच्छा लगा.यदि मुझसे बिना अनुमति के भी ले लेते तो मैं आपत्ति न करता.

 00000000000000000000

 

हंस में अपनी कहानी भेजते हुए हमने सन्लग्न पत्र रखा- प्रिय सम्पादक जी अपनी नवीनतम रचना बिल्ली भेज रहा हूं.आदमी की मनःस्थिति का कितना स्वाभाविक चित्रण हमने इसमें किया है देखिए तो.

यादव जी का पत्र आया- आपकी बिल्ली मिली.हमें खेद है कि हम इसका उपयोग नहीं कर पा रहे.आप इसे अन्यत्र उपयोग में ला सकें इसलिए हम इसे लौटा रहे हैं.यह मत सोचिएगा कि आपकी बिल्ली आपको ही म्याऊं.भविष्य में कुछ और भी भेजते रहिएगा.

 00000000000000000000

डा.श्याम सखा जी को हमने लिखा था- आपकी पत्रिका 'मसि कागद' के लिए अपनी एक ताजा रचना 'लाश' भेज रहा हूं.कृपया निर्णय से अवगत कराएं. 

उत्तर आया- आपकी लाश मिली.बहुत पसन्द आई. हम इसे उपयोग में ला रहे हैं.सहयोग के लिए धन्यवाद.                  

 00000000000000000000

                                              विकेश निझावन
मार्च 1, 2007 


 

 


 

 Top

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल |  धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन साहित्य कोष | समाचार|
प्रतिक्रिया पढ़ें! |                         प्रतिक्रिया लिखें!

Home | Samachar | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | FeedbackContact

(c) HindiNest.com 1999-2007– All Rights Reserved. A Boloji.com Website
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : manisha@hindinest.com