|
|
आई पी एल बनाम चुनाव आई पी एल साउथ अफ्रीका पलायन कर गया तो क्या , अपुन लोग फिर भी तो मस्त हैं इस बार का आई पी एल उत्सव कई मायने में खास है एक ओर फिल्म स्टार्स की टीमे दांव पर लगी हैं तो दूसरी और लोकतंत्र के नुमाइन्दो की प्रतिष्ठा. एक ओर साउथ अफ्रीका की उछाल मारती पिचों पर बेपरवाह बाउंसर तो एक ओर चुनावी पिचों पर चोके छक्के ठोंकते डेमोक्रेटिक प्लेयर्स.साउथ अफीका का पॉलिटिक्स से खास लेना देना है. महात्मा गाँधी ने अपनी जिंदगी का एक अरसा व्यतीत किया है वंहा पर . अपने विजय माल्या साब जिन्होंने गाँधी की बची खुची चीजें खरीदकार राष्ट्रपिता की लाज रखी वो भी डटे हुए हैं अपनी पूरी टीम के साथ. साउथ अफ्रीका काफी अरसे से रंग भेद का शिकार रहा है और इधर शिल्पा शेट्टी को रातों रात स्टार बना देने वाली जे डी गुडी का नस्लभेदी कमेन्ट . अजी भूल गए जनाब.शिल्पा जी भी राजस्थान रायल्स के बिग ब्रदर्स संग जोर आजमाइश में जुटी हुई हैं.डिम्पल गर्ल प्रीती जिंटा जो पिछली बार खिलाडियों को जादू की झप्पी देती रहीं , इस बार के सीजन में नए अंदाज में अवतरित हुई हैं सॉफ्ट ड्रिंक विथ हार्ड समोसों के काम्बिनेसन के साथ. सल्लू मियां पार्टी निरपेक्षता के सिद्धान्त के बल पर हर दल के स्टार प्रचारक बने फिर रहे हैं तो किंग खान भी नाइट राइडर्स के स्टारडम को भुनाने के लिए फिलम विलम कर शूटिंग छोड़ पैवेलिएन में बैठ हाथ हिलाते नज़र आ रहे हैं .खुन्नस तो दादा गांगुली को हुई है जिनकी कप्तानी छीन उन्होंने रही सही इंटरनेशनल इज्जत की मिटटी पलीत कर दी. मुन्ना भाई ने अपने को सीमित कर लिया है अब वो एक ही पार्टी के लिए शूटिंग करेंगे डिद्फेरेंट्स लोकेशंस पर. सस्पेंस का तड़का , थ्रिलर का लाइव शो , हारर का रोमांच सब उपलब्ध है जरूरत है बस रिमोट का बटन दबाने की . मैथ वालों के लिए मुफ्त की आंकड़ेबाजी गर्मियों की छुट्टी में फुल टाइम पास . मंदिरा बेदी की दिलकश समीक्षा सुनिए मन उकताए तो चैनेल चेन्ज कीजिये और उठाइए चुनावी पुरोधाओं की गरमा गर्म बहस का ठंडा ठंडा लुफ्त. आई पी एल की ढोल विथ चुनावी एग्जिट पोल . ढोल की पोल हर बार के माफिक खुलेगी ही आखिर जनता की परख कैच कर पाना उतना ही मुस्किल है जितना की आई पी एल चैम्पियन का चुनाव.
चुनाव के अटकलबाज और आई पी एल के सट्टेबाज सामान रूप से सक्रिय हो गए हैं . चवन्नी -अठन्नी से लेकर लाखों करोणों के वारे न्यारे कुछ ही दिनों में हो जायेंगे . कोई सत्ता जीत मालामाल होगा तो कोई सट्टा. दर्शकों के लिए सुनहरा मौका है इस वाक युद्ध में शरीक होने का . जिंदगी में रिस्क लेने की कुव्वत होनी चाहिए अगर आप गणित के अच्छे विद्यार्थी रहे हैं और आपके चश्मे की पावर हाई है ,दूर की वस्तुएं पुख्ता दिखती हों तो आप सट्टा लगाने हेतु उपयुक्त प्राणी हैं. आपने पिछली दफे इंडिया में चिअरलीडर्स की बेशर्मी का मजा उठाते उठाते रह गए थे जब नग्नता का परसेंटेज डिसाइड कर दिया गया था . साउथ अफ्रीका की चेअर ली में न्युडनेस का परसेंटेज सरे रिकार्ड तोड़ देगा. और पालिटिकल लीडर्स जिन्हें हम चुनकर संसद में डांस करने भेजते है कितना मेनटेन रख पाएंगे अपनी न्यूडनेस को ?
पंकज प्रसून |
|