मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन स्वास्थ्य | साहित्य कोष |

 

 Home |  Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | FeedbackContact | Share this Page!

 Click & Connect : Prepaid International Calling Cards 

You can search the entire site of HindiNest.com and also pages from the Web

Google
 
चैनल्स  

मुख पृष्ठ
समाचार
कहानी
कविता
कार्यशाला
कैशोर्य
चित्र-लेख
दृष्टिकोण
नृत्य
निबन्ध
देस-परदेस
परिवार
फीचर
बच्चों की दुनिया
भक्ति-काल धर्म
रसोई
लेखक
व्यक्तित्व
व्यंग्य
विविध
संस्मरण
सृजन
स्वास्
थ्य
साहित्य कोष
 

 

 

 

हिट कवि बनने के नुस्खे

कविता के वायरस से इनफेक्टेड रचनाकारों, इस रोग के वायरस को पहुंचा दो पीक पर क्योंकि अपुन हाजिर है हिट कवि बनने के पोयट्रोपेथिक नुस्खों के साथ. तो पेश-ए-खिदमत हैं टॉप टेन सुपरहिट मंचीय टिप्स.

सबसे पहले अपने बॉडी लुक पर चिंतन करें. सिंगल पसली, क्लीनशेव, मधुरवाणी वाले प्राणियों पर श्रृंगार रस, मुच्छड़ व एट पैक एब्स वाले लोगों पर वीर रस एवं थुलथुल व फैटी शेप शरीर पर हास्य व्यंग्य फबता है. सो कहां स्टैंड करते हैं भाई, ज़रा गौर कर लें. - आयोजक महकमे में सेंधमारी का हुनरमंद बंदा मंच फौरन तलाश लेता है. इस काम के लिए आयोजकों की डायरेक्टरी बनाकर अपडेट करना, उनकी पत्नियों को उनके जन्मदिन पर टेस्टानुसार गिफ्ट वगैरह कोरियर करते रहना चाहिए. रचना में दम हो न हो, लेकिन अगर चढ़ावा दामदार है तो आप कवि सम्मेलन में शान से शिरकत करते दिखेंगे. - स्वयं की कैप्टेंसी में कवि टीम गठित करें. कमनीय कुंवारी कवियत्रियों को तरजीह दें. इनके चंचल चौके ऑडियंस को चौका देंगे साथ ही टीम हेतु स्टेज ड्राइव भी साबित होंगे - मंचासीन होते वक्त सावधानी बरतें. अध्यक्ष व मुख्य अतिथि के इर्द-गिर्द मंडराते हुए अंतत: उनके बगल वाला स्थान कब्जिया लें. कॉर्नर कवि अकसर कैमरे की ऩजरों से कट जाते हैं, जबकि सेंट्रल प्वाइंट कवि न्यूजपेपर की फोटो में ऩजर आते हैं.

 मंच संचालक को पटाकर रखने से फायदा यह है कि वह आपके सम्मान में शेर, मुक्तक वगैरह फेंककर कविता वाचन हेतु उस टाइम बुलायेगा, जब मंच ऊंचाइयों पर और श्रोता फुल मूड में हों. मंच पर नुक्ताचीनी, कमेंटबाजी इत्यादि पॉपुलर क्रियाकलापों को ब्रिलिएंटली अंजाम दें. -माइक संभालते ही जबर्दस्ती खुद के सम्मान में जोरदार तालियां बजवाकर श्रोताओं को प्रेशर में ले लें. किराये के कुछ तालीबाज श्रोताओं के बीच चारों दिशाओं में बिठा दें जो आपकी हर पंक्ति पर भरपूर ताली बजाकर वाह-वाह का सुर अलापें. उन्हें निर्देश दे दें कि ये भाड़े के लोग आपकी कविता का द एंड होते ही दूसरी रचना की फरमाइश कर आपको जमाने में कोई कसर न छोड़ें. - चुटकुलों की दो-चार किताबें कंठस्थ कर लें. मौसम के अनुकूल चुटकुलापरक कविता सुना वाहवाही लूटिए. लैंग्वेज कैसी भी हो चलेगी पर बॉडी लैंग्वेज के साथ समझौता बिलकुल मत कीजिए. इससे पहले की शातिर साहित्यिक मसखरे आपकी कविता के भावों को अपने शब्दों में ढाल कबाड़ा कर दें, तनिक मसखरी भी सीख ही डालिए.

कवि सम्मेलनों में अपनी टेंडेंसी के अनुसार स्वयं का सम्मान करवायें. सम्मान की राशि का बैंक ड्राफ्ट संयोजक महोदय को एडवांस में भेज दें, कमीशन के साथ. प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न, अंगवस्त्र आदि साथ में लेकर पधारें. सम्मान पत्र स्वयं कंपोज करें बस सिगनेचर वाली जगह खाली छोड़कर. डियर कवियों, कैसे लगे इस खाकसार के ये लेटेस्ट नुस्खे. इनके बेनिफिट्स उठाइये और बन जाइये सुपरहिट कवि।

पंकज प्रसून
अप्रेल 22, 2008

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन साहित्य कोष |
प्रतिक्रिया पढ़ें! |                         प्रतिक्रिया लिखें!

HomeBoloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | FeedbackContact

(c) HindiNest.com 1999-2009 All Rights Reserved. A Boloji.com Website
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : manisha@hindinest.com