![]() |
मुखपृष्ठ | कहानी | कविता | कार्टून | कार्यशाला | कैशोर्य | चित्र-लेख | दृष्टिकोण | नृत्य | निबन्ध | देस-परदेस | परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया | भक्ति-काल धर्म | रसोई | लेखक | व्यक्तित्व | व्यंग्य | विविधा | विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन | स्वास्थ्य
साहित्य कोष | समाचार | |
|
Home | Samachar | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | Feedback | Contact | Share this Page! |
|
|
सब आहिस्ता-आहिस्ता जा रहे
हैं।
सब जानते हैं,
समय पहले-पहल मैं इन्हें पहचानने से खूब चूकती- ससुर के सात भाई, सात सासें, उनकी बहुएं, फिर बच्चे, खुद मेरे तीन देवर, दो ननदें, एक बडी, एक छोटी, फिर लम्बी-चौडी बिरादरीजो आता, सबसे पहले पैर छुओ। फिर सात सासें - दिन भर का ब्यौरा लेने अकसर वे एक के बाद एक पहुंचती ''
आज क्या पल्ली(चने की
भाजी) और तवे की सब्जी बनी है?
ऐसे प्रश्नों का जवाब अकसर मम्मी दिया करती। वैसे उनको उत्तर की फिक्र नहीं होती थी, आप दें न दें। वे बदस्तूर चालू रहती। कभी दो-दो, तीन-तीन सासें एक साथ बैठकर बातें करतीं और सब एक साथ बोलतीं। दूसरे के जवाब से उन्हें कोई मतलब नहीं। ज्यादातर बातें, आजकल की बहुएं । जब तक अच्छी तरह कैथार्सिस न हो जाता, वे चुप न होतीं। और वो होता भी कमजैसे ही गङ्ढा खाली होता कि फिर भर जाता। कोई-कोई अपने घर से सब्जी ले आती और बदल कर ले जाती। किसी को अगर कोई सब्जी पसंद नहीं आती तो नो प्रॉब्लम किसी के यँहा जाकर बदल आओ। हमारे खाने में कम-अज-कम छ: सात सब्जियां होतीं ही होतीं। मैं छोटी फैमिली से आई थी। माँ बाबूजी से अकसर कहा करती- अपनी बेटी की शादी बडी फ़ैमिली में करना। मुझे देखो मैं दिन भर अकेली रहती हूँ। बडी फ़ैमिली में रहने का मजा ही कुछ और होता है, कोई भी अकेला नहीं रहता। और वही हुआ भी । मैं कभी अकेली नहीं रह पाती। जब विकी बाहर रहते, तब भी नहीं। अकेली होने के लिये मुझे आधी रात का इंतजार करना पडता जब मैं अपने कमरे मैं होऊँ, वो भी तब, जब मैंने अपने साथ अपनी छोटी ननद को सुलाने से इनकार कर दिया जो अपने भाई की गैरमौजूदगी में भाभी के साथ सोना चाहती। उसकी मौजूदगी में अगर मैं रात को दो बजे तक पढती तो सुबह सारी कॉलोनी को मालूम हो जाता। इतना ही नहीं वह अपने भाई के भेजे प्रेम पत्र न सिर्फ चुरा कर पढती, बल्कि कुछ गायब भी कर देती। मुझे डर लगता, ये पत्र कल फिर इन्हीं गलियों में बाँचे जाएंगे। यँहा कोई भी चीज अपनी नहीं, सब सबका है - कपडे, ग़हने, साबुन, टॉवेल तक। मुझे तो कई बार विकी भी बंटा-बंटा लगता। एक टुकडा कहीं, एक टुकडा कहींवह किसी को ना नहीं करता और सबकी इच्छाओं के बीच उसकी अपनी इच्छा महत्वहीन हो जाती। सुबह छ: बजे से रात ग्यारह बजे तक घर में कोई न कोई आता-जाता ही रहता, न अपनी हँसी, न अपना रोना, न अपना खाना। लाख कोशिश कि सब में घुल-मिल जाँऊ, आखिर यहीं रहना है सारी उमर, पर नहीं हुआ तो नहीं हुआ। इसी सब के चलते शादी के तीसरे साल जब मैं जब सबको पहली बार पता चला, सारे मोहल्ले में खुशी की लहर दौड ग़ई। बधाइयों का तांता दिन भर चलता सिर्फ मैं अनिश्चित थी। मुझे कुछ और चाहिये था, पर क्या, मैं नहीं जानती थी। भावी पोते के लिये मम्मी सामान इकठ्ठा करने लगीं। मायके से मेरी माँ भाई से खत लिखवा कर भेजतीं - दौड क़र सीढीयाँ मत चढना, भारी चीजें मत उठाना। ज्यादा गुस्सा मत करना आदि-आदि। पर मुझे कुछ नहीं छू रहा। तीन साल से मैं अकेली जी रही हूँ। नहीं, तीन साल से नहीं, जब से मैं पैदा हुइ - बाईस साल से। विकी का साथ रात के सपने की तरह होता कि जब तक सुबह उठ कर आप उस ख्वाब को पहचानें-पहचानें - घर का रूटीन हाथ पकड क़र अपनी तरफ खींच लेता। और दिन गुजरते-गुजरते आखिर नौ महीने पूरे हो गए। कुछ दिन और ज्यादा ही कि मम्मी को एक शहर में मैरिज अटेन्ड करने दूसरे शहर जाना था। वे मना कर सकती थीं, पर उन्हें इतने सारे लोगों के होने का यकीन था कि सिर्फ उनकी गैरमौजूदगी से क्या फर्क पडेग़ा। बकौल उनके, एक बार हॉस्पीटल जाने के बाद सारा काम तो नर्सेज क़रती हैं, तो वे रुक कर क्या करेंगी? और वे चली गईं। अलबत्ता मेरी माँ ने छोटे भाई को भेज दिया था कि मेरी डिलीवरी तक वहीं रहे। क्या जाने कब किस चीज क़ी जरूरत पड ज़ाए। विकी आए तो दस दिन रुके, इंतजार करते रहे। घर में सासें हिसाब लगाती - दसवां महीना खत्म होने जा रहा है। क्या होगा? फिर भगवान के भरोसे छोड देतीं - जो होगा अच्छा ही होगा। डॉक्टर के पास जाओ तो कहेगा, ऑपरेशन। वे सब विकी से कहतीं - कितने दिन रुकेगा तू अपना काम-धाम छोड क़र? पता नहीं कितनी देर है? फिर ये तो औरतों के काम हैं, तू क्या करेगा? वैसे भी तेरी बीवी बडी बहादुर है। और वे चले गए। मैं जानती थी, वे अपने पापा से ही नहीं, अपने बडे चाचाओं से भी डरते हैं। और मैं उन्हें कभी धर्म संकट में नहीं डालती। विकी को गए दो दिन हो गए और एक रात ग्यारह बजे हल्का-हल्का दर्द महसूस होने लगा। सुना है इतना दर्द होता है कि जान निकल जाती है। अभी जान नहीं निकल रही, अभी देर है। रात का खाना हो चुका था। सब अपने-अपने कमरों में जा चुके थे। मैं अपने कमरे में हॉस्पीटल जाने की तैयारी करने लगी धीरे-धीरे। एक बास्केट में छोटे बच्चे के कपडे, दो सफेद चादरें और कुछ जरूरी ताम-झाम जो दिन भर सुनती रहती हूँ कि वहाँ जरूरत पडती है। यह भी सुना था कि लगातार चलते रहो तो तकलीफ कम होती है सो अपना कमरा साफ कर डाला - किचन साफ कर डाला। अब दर्द की लहरें उठने लगीं एक खास अन्तराल में - उन क्षणों ठहर जाती दीवार पकड क़र, दर्द गुजर जाता तो फिर काम में जुट जाती। फिर हॉस्पीटल में कहाँ नहाना, धोना होगा, सो जाकर खूब देर नहा भी आई। तीन बज चुके तो जाकर बडी ननद को उठाया, जिनके आसरे मम्मी मुझे छोड ग़ईं थीं। वे उठकर आईं और मेरा चेहरा देख कर कहा - '' अभी देर है, इतनी जल्दी हॉस्पीटल चलकर क्या करेंगे? चाय बनाकर पी और घूमती रह। वे फिर सो गयीं। मैं ने दो घण्टे और गुजारे। दर्द इतना बढ ग़या था कि दर्द की लहर उठती, मैं खडी न रह पाती, मेरे घुटने मुड ज़ाते और मैं नीचे झुकने लगती, सामने पेट नहीं झुकने देता, पीछे पीठ पाँच बजे उन्हें फिर उठाया - '' तैयारी कर ली है? उन्होंने पूछा और बाथरूम में घुस गईं। छ: बजे हम रिक्शे में बैठ हॉस्पीटल की ओर रवाना हुए। दर्द की लहर उठती और मैं रिक्शे में होंठ भींच कर सर नीचे कर लेती। वे बता रही थीं - एक बार एक स्त्री को रिक्शे में ही बच्चा हो गया। रिक्शेवाले ने हॉस्पीटल के सामने जाकर रिक्शा रोका और दौडता हुआ अंदर जाकर सिस्टर्स को बुला लाया। उस स्त्री के साथ वाली उसका बच्चा पकड क़र बैठी थी। नर्सेज स्ट्रेचर लेकर आयी और उस स्त्री के घर वालों को खूब गालियाँ दीं। रिक्शे में ही उस बच्चे का नाल काटा और दोनों को अन्दर ले गए। एक बार उनकी किसी रिश्तेदार को कार में डिलीवरी हो गई। पूरी कार खून से लथपथ। उसने सीट पर बैठे बैठे बच्चे को लपक लिया और लगी जोर-जोर से चिल्लाने। सुनकर मुझे डर लग रहा है। मेरा छोटा भाई पीछे-पीछे स्कूटर पर आ रहा है, उसका चेहरा उतरा हुआ है। विकी के जाते समय उसने बडी अाजिजी से कहा था, जीजाजी आप मत जाईए। विकी ने उसके कन्धे पर हाथ रख कर मुस्कुराते हुए कहा था - अरे यार, तू है न, फिर मैं कितने दिन रह सकता हूँ? तू फोन कर देना, जब भी तकलीफ हो, मैं उसी पल भागा चला आउंगा। फोन? अभी तक तो किसी ने नहीं किया। भाई ने सुबह कहा तो बडी ननद ने तपाक से कहा - '' वो क्या करेगा आकर? और अब कुछ ही घण्टों की तो देर है, इधर बेटा हुआ, उधर फोन कर देंगे। फिर तो सबको ही फोन करना होगा। फोन मेरे बडे ससुर के यँहा है सिर्फ , जिसे करना हो वहीं जाना होता सो मेरा भाई नहीं गया। हॉस्पीटल पहूँचे तो मेरा चेहरा देख कर ही एक नर्स मुझे पकड क़र अंदर ले गई और भाई आवश्यक कागजी क़ार्यवाही करने लगा। एक बडा सा हॉल जहाँ तीनों दीवारों से सटे बिस्तर लगे थे और सभी पर अधनंगी औरतें चीख-चिल्ला रही थीं, मैं डर गई। मैं ने ऐसा दृश्य आज तक नहीं देखा था। उनके जिस्म पर सिर्फ एक ही कपडा था गाऊन या पेटीकोट नुमा उनके फूले पेट पर अस्तव्यस्त पडा था उनका धड बेहिस व्याकुलता में बिस्तर पर पैर पटकता किधर देखूं ? जिधर नजर जाती यही नजारा - हाय रब्बा! यह भी दिन देखना था। '' इसको कपडे बदलवा दो । एक नर्स ने ननद को आदेश दिया। उन्होंने बास्केट में से एक गाऊन निकाल कर मुझे दिया और बाथरूम की ओर इशारा किया ''अण्डर गारमेन्ट्स भी उतार देना। उन्होंने सिन्धी में कहा। मेरी हालत काफी खराब थी - मुझे पेशाब जाना था, पर मैं बैठ नहीं पा रही थी। जैसे ही बैठने की कोशिश करती, दर्द की लहर उठती और मैं वहीं काँपती खडी रहती दीवार का सहारा लेकर। मुझे डर था, मैं वहीं गिर न जाऊं , उस गंदे बाथरूम में और यहीं कुछ न हो जाए। जैसे-तैसे कपडे बदल कर मैं बाहर आई हाँफती काँपती ननद ने मुझे पकड क़र बिस्तर पर लिटा दिया। दर्द ने अब मेरी कमर पकड ली थी और टाँगे । मुझे सख्त प्यास लगी थी। मैं ने पानी माँगा तो पानी देने से इनकार कर दिया गया। सिर्फ होंठ गीले किये गए, प्यास और जोर मारने लगी। ननद बाहर जाकर भाई से गर्म चाय और दूध लाने को कह आई। नर्स ने एक बार आकर मुझे देखा और ननद से कहा - ''अभी
देर है। फिर मेरे दर्द से पीले पडे चेहरे की तरफ देख कर पूछा मैं ने सहमति से सर हिलाया। ''
तेरा आदमी कहाँ है?
उसने यों ही पूछा। उनकी आँखों में क्रूरता थी, हिकारत, उपेक्षा, व्यंग्य और न जाने क्या-क्या? रूदन की भारी चट्टान मेरी छाती पर पडी हुई है, उसके ऊपर डर की चट्टान, उसके ऊपर शर्म की, उसके ऊपर गुस्से की, उसके ऊपरपता नहीं सिस्टर ने मेरे पेट का साईज देखा, फिर ननद से कहा ''
पहले बच्चे के हिसाब
से पेट बडा है। तुम सिंधी लोग खूब घी खाते हो,
और ड्रायफ्रूट के बने
लड्डू बच्चा मोटा हो जाएगा तो निकलेगा कैसे?
क्यों खाते हो
? ''
आखिरी वाक्य उसने मुझे देख कर
कहा। मैं ने कोई जवाब नहीं दिया।मैं ने अपने सूखे होंठों पर ज़बान फेरी। इस बीच कुछ डॉक्टर्स आईं और सरसरी नजर से देखकर चली गयीं। कुछ इंजेक्शन्स भी लगाए गए। मैं थक कर चूर हो गई हूँ। दर्द ने इतनी पटखनियां दी हैं कि मेरे सारे कस-बल ढीले हो गए हैं। इस बीच तीन बच्चे हो भी चुके। एक को मैंने अपनी जिज्ञासु और आँसू भरी आँखों से देखा - अँधेरे का द्वार खुला पहले बच्चे का सिर फिर उसका बदन बाहर आया खून और सफेद द्रव में लथपथ, नाभि से जुडी नाल बच्चे के बाहर आते ही स्त्री की चीखें शांत वो निढाल हो कर पड रहीबच्चे का शरीर नीला है उसे उल्टा लटका हलकी-हलकी थपकियां लगाई जा रही हैं कि बच्चे के रूदन से समूचा हॉल भर गया है। थोडी देर के लिये दूसरी आवाजें शान्त हो गईं - ''बधाई हो, लडक़ा है। कहाँ है इसकी दादी? तीन लडक़ियों के बाद चलो जल्दी मिठाई खिलाने का प्रबंध करो।'' बच्चे की दादी को सबने घेर लिया। डॉक्टर अपना काम करके बाहर चली गई। दादी खुशी से फूली नहीं समा रही । कमर में खुंसे रूपये निकाले और बाँटने लगी। ''
ए अम्मा,
तेरी बहू तो गोरी है,
पोता काला।''
किसी दाई ने
चुहल की। फिर उसे धो पौंछ कर, उसे टाँके लगाकर हल्के-फुल्के कपडे पहना कर वार्ड में शिफ्ट करने को ले जाया गया। और हॉल में फिर वही चीखपुकार। वहाँ की बातों से मालूम हुआ कि चार दिन पहले की बात है एक औरत के दिन पूरे हो चुके थे। वह डॉक्टर को दिखाने आई तो डॉक्टर ने कहा अभी देर है, घर जाओ, दो दिन बाद आना। दूसरे दिन उसे दर्द उठा और डॉक्टर ने चैकअप करके बताया कि बच्चा पेट में ही मर गया है। अब? अब बच्चा नीचे से ही निकाला जाएगा। दर्द के इंजेक्शन दे कर लिटा दिया। दर्द आधे-अधूरे हो रहे थे कि मृत बच्चे का सिर तो बाहर आ गया, पर धड बाहर नहीं आ पा रहा था। उसे तुरंत ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया बच्चा आधा अंदर आधा बाहरमृत बच्चे का सर काट आधा अंदर से निकाला आधा बाहर से होश में आने पर माँ रो-रो कर पागल हो गई। डर सिर्फ डर जो यँहा आने के बाद मेरी पसलियों में रेंग रहा है - कौन है –मेरा कोई नहीं - कोई नहीं - एक पेशेन्ट स्त्री की सास मेरी ननद को बता रही थीवह यँहा तीन दिन से है। उसकी बहू को रुक-रुक कर दर्द हो रहे हैं। कल एक डिलीवरी के वक्त बच्चा जब बाहर नहीं आ पा रहा था तो उसे चिमटे से पकड क़र खींचा गया तो बच्चे के सर पर गहरे घाव हो गए। यँहा के लोग बडे ग़ैरजिम्मेदार हैं। एक डायबिटिक स्त्री को, जिसे विवाह के पंद्रह साल बाद पहला बच्चा होने वाला था, ग्लूकोज चढा दिया गया, बच्चा पेट में ही मर गया और स्त्री की हालत अब भी गंभीर है। मैं कहना चाहती हूँ - '' बस करो, मुझे नहीं सुनना, पर कह नहीं पा रही... जिद, गुस्सा, तडप दर्द, विवशता का जानलेवा अहसास फिर चारों तरफ सिर्फ चीखें और रूदन.....जी चाहता है, मैं भी जोर-जोर से चिल्लाऊं रोऊं, पर हो नहीं पाता।'' दोपहर हो गई है...मैं मछली सी तडप रही हूँ, थकान, नींद और दर्द....दर्द की लहर उठती मैं होंठ दबा कर चीख पडती दबी आवाज में, दर्द की लहर ठहरती मुझे नींद दबोच लेती मुझे बुखार हो आया। एक डॉक्टर ने देखा और ननद से कहा इसके शरीर पर बर्फ रगडो। बर्फ मंगवाई गई भाई से और ननद सारे शरीर पर बर्फ रगडने लगीं। ''
शायद ऑपरेशन करना पडे,
बच्चेदानी का मुँह
छोटा है।''
किसी डॉक्टर ने कहा। ''
आप कर सकती हैं न?
आप कौन हैं इनकी? ''
किसी ने ननद से पूछा। एक अन्य नर्स रेजर लेकर आयी और पेट तथा अन्य अंगों के बाल साफ कर दिये। मेरे सिर पर सफेद कपडा बाँध दिया गया। गाउन उतरवा कर उन्होंने एक सफेद चोगा-सा पहना दिया। मैं समझ गई ऑपरेशन। ननद ने दस्तखत कर दिये। शायद दो बज रहे हैं। ''
दर्द ले जितना अच्छा
दर्द लेगी,
उतना जल्दी बच्चा होगा।''
नर्सेज बार-बार आकर मुझे झिडक़तीं। मैं ने हथियार डाल दिये कि मैं कुछ और नहीं कर सकती। अब मारो, काटो, ज& |