मुखपृष्ठ  |  कहानीकविता | कार्टून कार्यशालाकैशोर्यचित्र-लेख |  दृष्टिकोणनृत्यनिबन्धदेस-परदेसपरिवार | फीचर | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल धर्मरसोईलेखकव्यक्तित्वव्यंग्यविविधा |  विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन स्वास्थ्य |
साहित्य कोष | समाचार |

 

 Home | Samachar | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | FeedbackContact | Share this Page!

 Click & Connect : Prepaid International Calling Cards 

 

लघुकथा
तमाचा

नीरू की शादी को करीब १० बरस हो गये थे । सारा घर संभाले वह कब प्रौढ़ा सी बन गई, पता ही न चला । राकेश भी दतर जाकर देर से आना अपना मकसद सा बना बैठा, वह भी अब उसे उपेक्षित नज़रों से देखने लगा कि इस बीच राकेश की दोस्ती मीनू से हो गई । बात काफी आगे बढ़ गई और नीरू से तलाक की माँग की गई । वह सकते में आ गई, उसे अपने बेटे अनु का भविष्य अंधकारमय लगने लगा । झगड़ा काफी बढ़ गया । पूरे ससुराल वाले लड़के की तरफ थे । आज उसकी अन्तिम तारीख थी । फैसला होना था । नीरू रात भर न सो पाई थी । अदालत में ११:३० पर उसे आवाज़ लगी । राकेश ने नीरू पर निराधार इल्ज़ाम लगाये, उसे बदचलन ठहराया । वह फटी-फटी आँखों से सब देखती रही । कटघरे में खड़ी नीरू गहरी नींद से जगी, जब जज साहब ने पूछा, सच-सच बताओ, क्या ये सब सच है ?

नीरू ने कहा, ``हाँ जज साहब सब सच है'' अदालत में बैठे ससुरालवालों की आँखों में चमक आ गई । दूसरे ही क्षण नीरू ने कहा, ``जज साहब, मैं बदचलन हूँ, नीच हूँ, परन्तु ये सब ध्यान से सुन लें कि जिस बच्चे के लिये मुझे यहाँ बुलाया गया है वो भी इसका नहीं है किसी और का है ।''

सुनते ही माहौल बदल गया । राकेश आसमान से ज़मीन पर गिर गया ।


शबनम शर्मा
अप्रेल 1
, 2006
 

Top

Advertise Your Site             Advertise Your Site
 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन साहित्य कोष | समाचार |
प्रतिक्रिया पढ़ें! |                         प्रतिक्रिया लिखें!

Home | Samachar | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | FeedbackContact

(c) HindiNest.com 1999-2008 All Rights Reserved. A Boloji.com Website
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : manisha@hindinest.com