![]() |
मुखपृष्ठ | कहानी | कविता | कार्टून | कार्यशाला | कैशोर्य | चित्र-लेख | दृष्टिकोण | नृत्य | निबन्ध | देस-परदेस | परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया | भक्ति-काल धर्म | रसोई | लेखक | व्यक्तित्व | व्यंग्य | विविधा | विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन | स्वास्थ्य
|
|
Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | Feedback | Contact | Share this Page! |
|
|
|
डिवाइडर लोग आ रहे थे। लोग जा रहे थे। कुछ खड़े होकर देख रहे थे। दिल्ली पुलिस मुख्यालय के ठीक सामने सड़क के बीचोबीच डिवाइडर से सटी एक औरत कराह रही थी। कपड़े मैले थे। शरीर भी गंदा था। आने वाले, जाने वाले और खड़े होकर देखने वाले अधिकतर लोगों की राय थी कि कोई पागल है, जिसे किसी गाड़ी ने टक्कर मार दी है। बिलखती औरत थोड़ी-थोड़ी देर पर अपना सिर उठाती और भीड़ की ओर देखती। मानो कह रही हो अरे कोई तो मुझे उठाओ, अस्पताल पहुंचाओं। लेकिन देखने वाले सिर्फ एक दूसरे का चेहरा देख रहे थे। एक ऑटो वाले ने उसके पास गाड़ी रोकी, लेकिन फिर आगे बढ़ गया। एक बाइक की भी स्पीड वहां धीमी हुई, फिर तेज हो गई। काफी समय बीत गया। लोग आते रहे, लोग जाते रहे और लोग देखते रहे।..। अगले दिन अखबार में मैंने एक खबर पढ़ी। सड़क दुर्घटना में महिला मजदूर की मौत। यह हादसा तब हुआ, जब गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सड़क के डिवाइडर को चूने से रंगने का काम कर रही महिला को एक तेजी से जा रही कार ने टक्कर मार दी।
|
|
|
मुखपृष्ठ | कहानी | कविता | कार्टून | कार्यशाला | कैशोर्य | चित्र-लेख | दृष्टिकोण | नृत्य | निबन्ध | देस-परदेस | परिवार | बच्चों की दुनिया | भक्ति-काल धर्म | रसोई | लेखक | व्यक्तित्व | व्यंग्य | विविधा | विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन | साहित्य कोष |प्रतिक्रिया पढ़ें! | प्रतिक्रिया लिखें! |
|
Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | Feedback | Contact |
|
(c) HindiNest.com
1999-2012 All Rights Reserved. A
Boloji.com Website |
ठ