![]() |
मुखपृष्ठ | कहानी | कविता | कार्टून | कार्यशाला | कैशोर्य | चित्र-लेख | दृष्टिकोण | नृत्य | निबन्ध | देस-परदेस | परिवार | फीचर | बच्चों की दुनिया | भक्ति-काल धर्म | रसोई | लेखक | व्यक्तित्व | व्यंग्य | विविधा | विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन | स्वास्थ्य
|
|
Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | Feedback | Contact | Share this Page! |
|
|
|
नस्लवाद ब्रिटेन में शिल्पा शेट्टी पर होने वाली कथित नस्लवादी टिप्पणी की गूंज लोकसभा से लेकर हाउस ऑफ कामंस तक सुनाई दी। इसे न्यूज चैनलों का असर कहें या खबरों का अभाव राजधानी के एक प्रतिष्ठत दैनिक में संपादक की इवनिंग मीटिंग में तय हो गया कि शिल्पा को अगर लीड नहीं ते कम फ्रंट पेज पर तो जरूर लेना है। पहले यह खबर अंदर के किसी पेज पर सिंगल कॉलम जा रही थी, जिसे किसी ट्रेनी ने बनाया था। मेन डेस्क पर न्यूज एडिटर ने वह कॉपी सीनियर सब एडिटर क्रांति सिंह को थमाते हुए कहा, इसमें कुछ और इनपुट जोड़कर डीसी बनाइए फ्रंट पेज पर जाएगी। कॉपी एडिट करते समय क्रांति चिल्लाया ये खबर किसने बनाई है। मैंने बताया सरल ने। वही नया लड़का? हां, लेकिन वह तो सात बजे चला गया। क्या हुआ? मैनें पूछा। क्रांति सबको सुनाते हुए बोला, नस्लवादी को नश्लवादी लिखा है। ठहाका लगा। पीपी ने दावा करते हुए कहा जरूर बिहारी होगा। बृजबिहारी को छोड़कर सभी हंसे। उनसे प्रतिवाद किया, यार तुम भी तो पहले रोड को रोड़ लिखते थे। स्कूटर को तो अब भी सकूटर कहते हो। फिर क्या था, डेस्क पर नुक्ताचीनी से लबरेज एक वाकयुद्ध् छिड़ गया। शोरगुल सुनकर न्यूज एडिटर केबिन से बाहर आए और चिल्लाए- यार दफ्तर है या चमार सियारों का मुहल्ला। सब शांत होकर अपने-अपने काम में लग गए।
-
पी.
के. राय
|
|
|
मुखपृष्ठ | कहानी | कविता | कार्टून | कार्यशाला | कैशोर्य | चित्र-लेख | दृष्टिकोण | नृत्य | निबन्ध | देस-परदेस | परिवार | बच्चों की दुनिया | भक्ति-काल धर्म | रसोई | लेखक | व्यक्तित्व | व्यंग्य | विविधा | विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन | साहित्य कोष |प्रतिक्रिया पढ़ें! | प्रतिक्रिया लिखें! |
|
Home | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | Feedback | Contact |
|
(c) HindiNest.com
1999-2012 All Rights Reserved. A
Boloji.com Website |