चिंता - भेद
मां महात्मा बनी पीर से पूछती है
बेटा नींद में क्यों डरता है तावीज़ ले उसके गले में बांध
हर बुध - इतवार उस पर मिर्चें वार ग्रह टालती है मां को बेटे की चिन्ता है बेटी की नहीं
जो डरती रहती है जागते हुए भी
चंपा वैद जुलाई 1 , 2006
Top