तीन क्षणिकाएं
राख
मैं
राख हूं
श्मशान की
जो सिमट गई
बस उड़ी नहीं
आग
मैं
आग हूं
उस दोज़ख की
जो सुलग ग्ई
पर जली नहीं।
नन्ही-सी कली
जब
नन्ही-सी कली थी
अछूती थी
फूल बनी
अछूत बनी।
प्रेमलता निझावन
नवम्बर
20, 2006
Top