मुखपृष्ठ  |  कहानीकविता | कार्टून कार्यशालाकैशोर्यचित्र-लेख |  दृष्टिकोणनृत्यनिबन्धदेस-परदेसपरिवार | फीचर | बच्चों की दुनियाभक्ति-काल धर्मरसोईलेखकव्यक्तित्वव्यंग्यविविधा |  विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन स्वास्थ्य |
साहित्य कोष | समाचार |

 

 Home | Samachar | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | FeedbackContact | Share this Page!

 Click & Connect : Prepaid International Calling Cards 

 

चाह

हीरादेई ने अपने दोनों बेटों को पढ़ा-लिखाकर अच्छे पदों पर पहुँचा दिया था । उसनें ५ साल पहले बड़े बेटे रवि की शादी की । बहू कॉलेज में लेक्चरर मिली । दोनों ने एक बेटी होने के बाद दूसरा बच्चा आने से इन्कार कर दिया। अभी २) साल पहले उसने छोटे बेटे अरविन्द को अपनी ही रिश्तेदारी में से लड़की लाकर ब्याहा । लड़की समझदार, सुशील, सुघड़ व अति सुन्दर । उससे भी पहली बेटी ही हुई । दादी पोते का मुँह देखने को तरस गई । हाल ही में छोटी बहू के पाँव भारी लगे । हीरादेई ने आसमान सिर पर उठा लिया । उसे अब किसी भी हालत में तीसरी लड़की नहीं चाहिये । बहू ने माँ को काफी समझाने की नाकाम कोशिश की ।


अरविन्द जैसे ही दतर के लिए निकला । हीरादेई अपनी छोटी बहू सुमन को लेकर डा. घोष के यहाँ चली गई । वहाँ उसने बहू का अल्ट्रासाँउड कराया । डाक्टर ने फिर `बच्ची' पेट में बताई । सुमन सिहर उठी । माँ को बच्ची नहीं चाहिये, माँ ने डा. से गर्भपात की बात भी कर ली । सुमन ने काफी विरोध किया । परन्तु माँ की दलीलों के आगे उसकी एक न चली । नर्स के साथ अन्दर भारी मन, भारी पाँव से सुमन चली गई । आध घंटे बाद नर्स ने हीरादेई से कहा, ``सॉरी, माताजी, आपकी बहू तो ठीक है परन्तु उसके पेट में बेटा था ।'' हीरादेई आसमान से ज़मीन पर आ गिरी ।



 

शबनम शर्मा
 

लघु कथाएं # | 1 | 3| 4|



 

Top

Hindinest is a website for creative minds, who prefer to express their views to Hindi speaking masses of India.

 Advertise Your Site            

 

मुखपृष्ठ  |  कहानी कविता | कार्टून कार्यशाला कैशोर्य चित्र-लेख |  दृष्टिकोण नृत्य निबन्ध देस-परदेस परिवार | बच्चों की दुनिया भक्ति-काल धर्म रसोई लेखक व्यक्तित्व व्यंग्य विविधा |  विश्व साहित्य | संस्मरण | सृजन साहित्य कोष | समाचार |
प्रतिक्रिया पढ़ें! |                         प्रतिक्रिया लिखें!

Home | Samachar | Boloji | Kabir | Writers | Contribute | Search | Fonts | FeedbackContact

(c) HindiNest.com 1999-2008 All Rights Reserved. A Boloji.com Website
Privacy Policy | Disclaimer
Contact : manisha@hindinest.com